फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पठानकोट तक चलेगी छपरा-पठानकोट समर स्पेशल, तमकुहीरोड स्टेशन पर भी रुकेगी

Sat, 04 Apr 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छह अप्रैल से 15 जुलाई के बीच 15 फेरे के लिए प्रस्तावित छपरा-पठानकोट समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की संशोधित समय सारिणी घोषित की गई है। इसमें तमकुहीरोड स्टेशन को स्टाॅपेज बनाया है। इसे जम्मूतवी के बजाय पठानकोट तक चलाया जाएगा। तमकुहीरोड यूपी-बिहार बार्डर का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इस रूट से गुजरने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनों का स्टॉपेज तमकुहीरोड में होता है, लेकिन छपरा से पठानकोट के बीच चलने वाली छपरा-पठानकोट समर स्पेशल ट्रेन का तमकुहीरोड स्टेशन पर स्टापेज नहीं था। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो अप्रैल को संशोधित समय सारिणी जारी की। इसमें तमकुहीरोड को स्टाॅपेज बनाने के साथ इस ट्रेन काे पठानकोट तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संशोधित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार 14:10 बजे छपरा से चलकर 16:35 बजे थावे, 17:35 बजे तमकुहीरोड, 18:08 बजे पडरौना, 19:30 बजे कप्तानगंज, 20:45 बजे गोरखपुर पहुुंचेगी। बस्ती, गोंडा, मुरादाबाद, रूड़की, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए 22:15 बजे पठानकोट पहुुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 00:30 बजे पठानकोट से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 02:25 बजे गोरखपुर, 03:30 बजे कप्तानगंज, 04:10 बजे पडरौना, 04:25 बजे तमकुहीरोड और 05:30 बजे थावे होते हुए 09:15 बजे छपरा पहुुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें