खड्डा शिवाजी चौक पर शिवाजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक विवेकानन्द पांडेय।स्रोत-सोशल मी
- फोटो : संवाद
खड्डा। छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि पर नगर के प्रमुख शिवाजी चौक पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक शासक ही नहीं, बल्कि अदम्य साहस और कुशल रणनीति के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा देता है। अध्यक्ष के प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि महाराज के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, सभासद रोहित श्रीवास्तव, पवन मद्धेशिया, धर्मेंद्र राव, विजय कन्नौजिया, रोशन भारती, आनंद सिंह, अनिल मोदनवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संवाद