फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम और दत्तक ग्रहण इकाई का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अर्पणा चौहान ने शुक्रवार को वृद्धाश्रम और विशेष दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल और मिष्ठान वितरित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कसया नगर में संचालित वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुजुर्गों के स्वास्थ्य, आवास और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाए गए शिविर में रक्त, शुगर और ब्लड प्रेशर समेत अन्य जांच की गईं। जरूरत के अनुसार दवाएं भी वितरित की गईं।

अर्पणा चौहान ने संबंधित अधिकारियों और वृद्धाश्रम प्रबंधक को शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित बुजुर्गों के खानपान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से संचालित विशेष दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। यहां आवासित बच्चों और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, लेखाकार पुनीत यादव, वृद्धाश्रम प्रबंधक रागिनी सिंह, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका रीता यादव और विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की प्रबंधक लक्ष्मी उपाध्याय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें