कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक के बगही गांव की महिला प्रधान का जाति प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिला है। मामले में एक व्यक्ति ने एसडीएम तमकुहीराज को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि देवरिया से निर्गत फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर प्रधान निर्वाचित हुईं वर्तमान प्रधान का जाति प्रमाण पत्र जिलाधिकारी देवरिया की अगुवाई में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। बावजूद इसके प्रधान के द्वारा ग्राम निधि के खातों का संचालन किया जा रहा है। तमकुहीराज ब्लॉक के गांव बगही निवासी सत्यनारायण पुत्र इन्द्रल ने एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव के प्रधानी का पद आरक्षण कोटे के तहत अनुसूचित जन जाति के आवेदकों के लिए आरक्षित की किया गया था।