फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटकों को लुभाएगा बुद्धा थीम पार्क, टाकिंग ट्री और ओएटी होगा आकर्षण

Sun, 17 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्धा थीम पार्क में टाकिंग ट्री।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को सौगात मिलने वाली है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में नवनिर्मित ''बुद्धा थीम पार्क'' का द्वार जल्द ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। सैलानियों को टाकिंग ट्री (बोलते पेड़) और ओपन एयर थियेटर लुभाएंगे। पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 17 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन


राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में ही इस पार्क का निर्माण कराया गया है, ताकि पर्यटकों को एक ही जगह पर समृद्ध इतिहास और आधुनिक मनोरंजन सुलभ हो सके। पार्क में बने ओपन एयर थियेटर में आने वाले दिनों में बौद्ध संस्कृति और स्थानीय लोक कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो यहां रात्रि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। रात में ठहरने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

संग्रहालय परिसर में करोड़ों रुपये से नवनिर्मित बुद्धा थीम पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसे पांच साल तक उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निमग ही संचालन करेगा। इसे जल्द ही चालू करने की तैयारियां चल रही हैं। कुछ मामूली कार्य पूरा होते ही इसे आम पर्यटकों और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं और एक नया अनुभव मिल सकेगा। -राजेंद्र प्रसाद यादव, उप निदेशक पर्यटन, गोरखपुर
विज्ञापन


0

टाकिंग ट्री रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र



यहां स्थापित टाकिंग ट्री आधुनिक तकनीक पर आधारित कृत्रिम पेड़ है। यहन सिर्फ सैलानियों से संवाद करेगा बल्कि उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, उनके उपदेशों और कुशीनगर के गौरवशाली इतिहास की गाथा भी सुनाएगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।



0



छोटे स्तूप, प्रार्थना बेल व सांची स्तूप मॉडल प्रवेश द्वार बढ़ा रहा आकर्षण

नवनिर्मित बुद्धा थीम पार्क में बनाए गए छोटे स्तूपों व प्रवेश द्वार के पास लगे प्रार्थना बेल व सांची स्तूप प्रवेश द्वार सहित चहारदीवारी भी बढ़ा रही है आकर्षण। भव्यता व पार्क के अंदर महात्मा बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं में आठ प्रतिमाएं सहित क्यारियों में खिले फूलों की महक से भी वातावरण सराबोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें