फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शव की हुई शिनाख्त पर मौत के कारण का नहीं चला पता

Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के तीर्थराज नगर चौराहे के पास पेड़ से रस्सी से लटके शव की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के सिहुलिया मठिया गांव के राधेश्याम (35) पुत्र तिलन प्रसाद के रूप में हुई है। मामले में अब तक मृतक के परिजन की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर -6 बाबा साहब आम्टेनगर तीर्थराजनगर चौराहे के पास सागौन के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता युवक का शव मिला था। पुलिस और फारेंसिक टीम ने पहुंचकर शव उतरवाया था और साक्ष्य एकत्र किए थे, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई थी। उसे जरूरी कागजी कार्रवाई कर मोर्चरी हाउस भेज दिया था।
उसकी पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के लोगों से मदद ले रही थी। जहां रविवार को मृतक की पहचान परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने के बाद की। पुलिस के मुताबिक देवरिया जिले में किसी ढाबे पर युवक काम करता था। चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है, लेकिन मृतक परिजनों से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें