फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, मुआवजे की मांग

Wed, 06 May 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के पोखरा टोला में रास्ते पर जलभराव को लेकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल छोटेलाल की मौत के बाद सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह परिजनों ने शासन से सरकारी सहायता और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिनव मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया जाता है कि 1 मई की देर शाम रास्ते पर जलभराव को लेकर सगे तीन भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद में कई लोग घायल हुए, लेकिन छोटेलाल के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत नाजुक हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मंगलवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।एसओ अभिनव मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है, शीघ्र सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें