फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई घर पहुंचा कारीगर का शव, मची चीख-पुकार

Sat, 29 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। दुबई कमाने गए युवक का शव शुक्रवार को उनके दरवाजे पर बृहस्पतिवार की रात पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गया। परिजनों ने शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा नागा निवासी राजेश शर्मा (48) दुबई गए थे। वे करीब दस माह पहले ही दुबई गए थे। वहां एक कंपनी में कार्पेंट्री का काम करते थे। उनकी तबियत खराब होने से बीते 21 नवंबर की सुबह उनकी मौत हो गई। पास रह रहे साथी राजेश ने उनके मौत की जानकारी परिजनों को दी। बृहस्पतिवार की देर रात उनका शव गांव आया तो परिवार में चीख-पुकार मच गया। शुक्रवार की सुबह परिजन उनका अंतिम संस्कार कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें