फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 29 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मुडिला हरपुर निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे बीते शनिवार की देर रात गोरखपुर से आते समय वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

मुडिला हरपुर निवासी 24 वर्षीय अभय प्रताप राव बीते शनिवार की देर रात गोरखपुर की एक कंपनी में काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वे एक अज्ञात वाहन की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन छोटी गंडक नदी स्थित मुडिला हरपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें