कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 17 मणिपुरम से होकर गुजर रही प्रेमपुर रजवाहा में बुधवार को वार्ड के लोगों ने एक उतराता हुआ शव देखा। गांव के लोगों ने शव को निकालकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद कब्जे में लिया।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 17 मणिपुरम (बैरिया) पड़रौना मार्ग निवासी कासिम अंसारी (70) सोमवार की रात करीब 10 बजे घर से बाहर के लिए निकले थे, जो रात भर वापस नहीं आए। परिजनों ने आसपास काफी खोज करने के बाद मंगलवार की शाम को स्थानीय पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दिया। बुधवार की सुबह उक्त वार्ड के लोगों ने नहर में शव देखा। शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। जिसका पहचान कासिम अंसारी के रूप में किया गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। आसपास के लोगो ने बताया कि कासिम का सिर्फ एक ही बेटा है, जो मुंबई में रहकर गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि एक वृद्ध का शव नहर में मिला है, उसकी शिनाख्त किया गया। प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मौत होने की आशंका है।