फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धारदार हथियार से हमला करने के मामले में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के सुकरौली गांव की एक महिला ने दरवाजे पर खड़े बेटे और उसके चचेरे भाई पर चार लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घर में जान बचाने के लिए भागे पीड़ितों को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल किया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुकरौली गांव की रजैतुन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि इनका बेटा नौशाद और दयादिन का लड़का सुहेल 14 अगस्त को अपने दरवाजे पर थे। तभी अचानक सद्दाम निवासी सुकरौली और ताजमुहमद निवासी प्रेमवलिया थाना तुर्कपटी आए और दोनों पर हमला करते हुए धारदार हथियार से पीठ पर वार कर दिया। जान बचाने दोनों जब घर में भागे तभी नूरैसा और शकीला आरोपियों के साथ गोलबंद होकर लाठी, डंडा, फावड़ा लेकर घर में घुस गए और दोनों को जान से मारने की नियत से मारने लगे। इसमे नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज कराने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले में आरोपी सद्दाम, नूरैसा, शकीला निवासी सुकरौली थाना पटहेरवा व ताज मुहम्मद निवासी प्रेमवलिया थाना तुर्कपटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें