फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में डूबे युवक का शव मिला, घर में मची चीख-पुकार

Wed, 04 Feb 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के बीरभार ठोकर के पास मंगलवार को नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा के कोटवा टोला निवासी सुदर्शन 30 वर्ष एक सप्ताह पूर्व रात में नारायणी नदी के किनारे शौच के लिए गया था, जहां वह अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया और लापता हो गया था। गांव वाले दौड़ते हुए पहुंचे और रात में ही नाव से तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सुदर्शन की पत्नी व दो बच्चे और बुजुर्ग मां है। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मंगलवार को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के बीरभार ठोकर के समीप नदी में एक शव ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनो ने पहचान सुदर्शन के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें