फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में मिली युवक की लाश

Sun, 11 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। जटहा बाजार थानाक्षेत्र के 40 वर्षीय राधेश्याम अपने साढ़ू के घर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लौटहा शुक्रवार को सुबह निकला था। दोपहर में साढ़ू के घर से लौटा था। उसकी बाइक शुक्रवार को दोपहर में करीब 3 बजे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गंगापती नहर पुल के पास मिली।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन व रिश्तेदार पहुंचे। शनिवार की शाम को इसकी लाश विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मोहन पट्टी नहर के पास मिली। सूचना पर विशुनपुरा और कुबेरस्थान की पुलिस पहुंची। शव को बाहर पुलिस ने निकलवाया। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस में जमा करा दिया गया है। घर वाले कुछ नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें