- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था युवक
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचफेड़ा गांव में एक युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला। गांव के लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह गोलगप्पे बेचता था।
गांव के बाहर पचफेड़ा निवासी नगीना सिंह का मकान है। उन्होंने बताया कि वह मकान में फेरी लगाकर पानी बेचने वाले एक युवक को किराए पर कमरा दिया था। बीते दो वर्ष से वह किराए के कमरे में रखकर फेरी लगाकर गोलगप्पे बेचता था। शनिवार की सुबह खेतों की तरफ से जा रहे गांव के कुछ लोग युवक को फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया के एसआई मनीष शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई मनीष ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मकान मालिक और ग्रामीण भी उसका नाम व पता बताने में असमर्थता जता रहे हैं। पुलिस टीम मृतक की शिनाख्त कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है।