फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे के डिवाइडर पर संदिग्ध हालात में मिला बीटेक छात्र का शव

Wed, 04 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के समीप हाईवे के डिवाइडर पर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे एक 25 वर्षीय बीटेक के छात्र का शव मिला। घटना के एक घंटे पहले ही युवक की परिजनों से बात हुई थी। वह बताया कि लखनऊ से गोरखपुर पहुंच गया है। एक घंटे बाद घर पहुंच जाएगा। एक घंटे बाद युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल फोन किसी राहगीर ने उठाकर बताया कि हाइवे के डिवाइडर पर युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। यह खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए निजी साधन से गोरखपुर एम्स में लेकर चले गए। वहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज भेज दिया।
विज्ञापन


अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी ओमप्रकाश प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र राहुल प्रजापति लखनऊ में रह कर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। घर पर कथा होने वाला था। इसलिए वह सोमवार को घर के लिए निकला था। मंगलवार को सुबह चार बजे परिजनों से बताया कि हम गोरखपुर पहुंच चुका है। एक घंटे बाद घर पहुंच जाएगा। एक घंटे बाद घर नहीं पहुंचने पर सुबह पांच बजे के करीब परिजनों ने राहुल प्रजापति के मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन किसी राहगीर ने उठा कर बताया कि सुबुधिया खुर्द गांव के समीप हाइवे के डिवाइडर पर युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन पहुंचे तो राहुल हाइवे के डिवाइडर पर पड़ा हुआ था। गुप्तांग पर चोट के निशान थे। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए गोरखपुर एम्स लेकर चले गए। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके बाद एम्स पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज भेज दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि गोरखपुर से ऑटो से आते समय सड़क के बाएं होना चाहिए, लेकिन मेरे लड़के का घायल शरीर सड़क के दाएं किनारे डिवाइडर पर कैसे चला जाएगा। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें