फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैचारिक राजनीतिक दल है भाजपा

Wed, 08 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया के रामजानकी मठ मंदिर में मंगलवार को भाजपा कसया मंडल की मासिक बैठक हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, आगामी कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण और पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उसे सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

पार्टी के जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि भाजपा वैचारिक राजनीतिक दल है। कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए समय प्रशिक्षित करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान एक महान यज्ञ के समान है, जिसके माध्यम से हम कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सामाजिक, सांगठनिक, तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने का कार्य करते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ता के विचार, व्यवहार और कर्तव्यबोध को परिष्कृत करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी शक्ति केन्द्र, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, मोर्चा, प्रकोष्ठों के मंडल के कार्यकर्ताओं को सरल एप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के जरिए प्रशिक्षित करेगी। बैठक को जिला उपाध्यक्ष डाॅ. टीएन राव आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता अमरजीत कुशवाहा और संचालन शम्भू प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस दौरान जयप्रकाश दुबे, पवन कुमार दुबे, सत्यनारायण निषाद, उदयभान सिंह, राजकुमार, अजीत गुप्ता, सूरज वर्मा, राजन चौधरी, धीरेंद्र सिंह सेंगर, अमरेन्द्र राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें