गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरेया बुजुर्ग गांव में शनिवार रात रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक की तलाश के बाद थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सरेया बुजुर्ग गांव निवासी मंजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बहनोई शनिवार शाम को उनके घर आए थे। खाना खाने के बाद रात में उन्होंने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की और सो गए। सुबह उठने पर देखा कि बाइक गायब थी। बाइक की खोजबीन करने के बाद पीड़ित ने तमकुहीराज थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बाइक की बरामदगी के लिए छानबीन कर रही है। संवाद