पडरौना। राजेंद्र नगर चिरगोड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षामित्र की उपस्थिति सत्यापन नहीं करने के मामले में बीईओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस मामले में शिक्षामित्र की शिकायत पर बीएसए ने बीईओ पर नाराजगी जताई है।
राजेंद्र नगर चिरगोड़ा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र चंदा तिवारी ने बीईओ को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनकी उपस्थिति का सत्यापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नहीं कर रहे हैं। इसके बाद बीईओ ने प्रधानाध्यापक राजीव गुप्ता को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
चंदा ने मामले की शिकायत बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य से की। बीएसए ने बीईओ पर नाराजगी जताई। विशुनपुरा बीईओ जयंती भारती ने कहा कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया था।