फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बनकटा-लोहरैया मार्ग का होगा निर्माण

Sun, 22 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। लोहरैया से रामजानकी मार्ग से कट कर कुआनो नदी के बनकटा घाट तक जाने वाली सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। सड़क की मरम्मत के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 78 लाख 22 हजार रुपये अवमुक्त कर दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रामजानकी मार्ग से कटकर अंबेडकर गांव बंतवार होते हुए बनकटा घाट तक जाने वाली सड़क कई बरसों से जर्जर होकर राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इस मार्ग से होकर कुरी बाजार, बेलघाट, शंकरपुर, धनघटा, हैसर बाजार आदि स्थानों पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
गड्ढे में तब्दील हो चुकी इस मार्ग के मरम्मत के लिए पिछले वर्ष स्थानीय लोगों ने लोहरैया में धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया था। राहगीर बालमुकुंद, घनश्याम, तिलकधारी, पलटन, रामायन, भालचंद्र आदि का कहना है कि कुआनों नदी के बनकटा घाट पर पुल का निर्माण तो हो गया लेकिन उस पुल के रास्ते गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान का कहना है की राम जानकी मार्ग से कटकर बनकटा घाट तक जाने वाली सड़क के मरम्मत के लिए शासन ने 78 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नए साल में इस सड़क पर आवागमन सुलभ हो जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें