फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताला तोड़कर घर से बैग उड़ाया

Sat, 18 Oct 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र गांव सेन्दुरिया विशुनपुर में कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित एक मकान के मेन गेट व कमरे का ताला तोड़ कर चोर कमरे में रखा रुपये उठा ले गए। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेन्दुरिया विशुनपुर निवासी फूलचंद यादव की मकान में दो वर्ष से किराए पर रहकर कुर्सी बेचने का कार्य करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वे बाइक पर कुर्सी लेकर बेचने चले गए। साथ में रह रहे अन्य साथियों ने कमरे व मेन गेट का ताला बंद कर कुर्सी बेचने चले गए। मकान पर कोई नहीं था।करीब तीन घंटे बाद कुर्सी बेचकर जब कमरे पर पहुंचे, तो कमरे के मेन गेट और कमरे का ताला टूटा था। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखा रुपये से भरा बैग जिसमें 45 हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें