फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएसपी ने की न्यायालय पैरवी एवं अभिलेख प्रबंधन की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। एएसपी कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस कार्यालय सभागार में सेशन/लोअर कोर्ट के पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिरों, जनपद के समस्त थानों के हेड मोहर्रिरों और अभिलेख शाखा के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान न्यायालयीन पैरवी एवं अभिलेख प्रबंधन से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें काजलिस्ट/पैरवी रजिस्टर, सजायाबी रजिस्टर, जमानतदार सत्यापन रजिस्टर, कोर्ट मोहर्रिर साक्षी उपस्थिति (दिनांकवार) रजिस्टर एवं अन्य संबंधित अभिलेखीय रजिस्टर शामिल रहे।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ रजिस्टरों में प्रविष्टियां समयबद्ध एवं पूर्ण रूप से नहीं की गई हैं और न्यायालयीन पैरवी कार्य में और सुधार की आवश्यकता है। इस पर सभी संबंधित कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी रजिस्टरों में प्रविष्टियां नियमित, पूर्ण एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित की जाएं। एएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें