फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साधू ने संजय को दी पटकनी

Mon, 15 Dec 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठिलवा गांव स्थित संविलियन विद्यालय के परिसर में स्वर्गीय रामजीत यादव की स्मृति में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का उद्घाटन पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने किया और पहलवानों का हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुश्ती का प्रारंभ सुबह 11 बजे हुआ। उद्घाटन के दौरान बालेश्वर यादव ने कहा कि कुश्ती न केवल एक क्षेत्रीय खेल बल्कि प्राचीन कला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहन की कमी के कारण यह कला धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। कुश्ती के माध्यम से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है।
इस दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चन पहलवान पडरौना ने दीपक चौरी चौरा को चित किया। पवन हाटा और महेंद्र की कुश्ती बेहद बराबरी की रही। सबसे रोमांचक मुकाबला पूर्वांचल केशरी साधू यादव (देवरिया) और संजय (भदोही) के बीच हुआ, जिसमें संजय को चार मिनट में चित कर मुकाबले को और रोमांचक बनाया गया।
विज्ञापन

महिला पहलवानों में बबिता (अयोध्या) और प्रिया (गोरखपुर) की कुश्ती बराबरी पर रही। निर्णायक की भूमिका मुकेश यादव ने निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी यादव ने सभी उपस्थित लोगों और योगदान देने वालों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें