फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच चलेगी आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने आगामी छह अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच आठ फेरा के लिए छपरा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी है। रेवले की तरफ से इस स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने अगले माह से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली व छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों मे यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर लालकुआं- कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के बाद दूसरी स्पेशल साप्ताहिक छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी देते हुए समय सारिणी घोषित कर दी है। यह स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच आठ फेरों के लिए संचालित होगी। घोषित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 13:05 बजे छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए और प्रत्येक बुधवाए को सुबह 07: 00 बजे से आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए चलाई जाएगी। जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी, महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे की तरफ से त्योहार स्पेशल ट्रेन के रूप में छापरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी गई है। इस ट्रेन का संचालन रेलवे की तरफ से निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें