पडरौना/तमकुहीरोड। छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का स्थायी परिचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले इस ट्रेन का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में हो रहा था। अब रेल प्रशासन ने स्थायी नंबर के साथ नियमित संचालन की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को यह ट्रेन छपरा से सुबह 10:25 बजे चलकर दोपहर 12:26 बजे तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची।
पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं को लेकर फरवरी 2025 में थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर छपरा- अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के अगले आदेश तक के लिए चलाने की मंजूरी दी थी, जो प्रत्येक शुक्रवार को 10:15 बजे छपरा से अमृतसर के लिए व प्रत्येक शनिवार को 17:45 बजे अमृतसर से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी।