फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ स्वागत स्थल बन गया है एयरपोर्ट : ब्रह्माशंकर

Sun, 28 Sep 2025 09:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि यह एयरपोर्ट केवल स्वागत कार्यक्रम स्थल बनकर रह गया है। यदि उड़ानें शुरू नहीं करनी थीं तो जनता का अरबों रुपये क्यों खर्च किया गया।
विज्ञापन

त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हुआ, लेकिन उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि भाजपा के बड़े नेताओं का ध्यान कुशीनगर के विकास पर नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के समय जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब तक उड़ानें शुरू नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें