फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डूभा पहुंचा प्रशासनिक अमला सड़क से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 17 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अतिक्रमण खाली करवाता तहसील प्रशासन। स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे से वाराणसी को जोड़ने वाले हाईवे निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के मुआवजे के भुगतान के बाद भी पांच लोगों द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। तहसील प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाकर बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाया।
विज्ञापन

तमकुहीराज को वाराणसी से जोड़ने वाले एनएच 727-बी के निर्माण कार्य में तेजी आई है। कुछ स्थानों पर लोगों के कब्जे के कारण कार्य में तेज गति नहीं मिल पा रही है। पूर्व में भी तहसील प्रशासन की ओर से मुआवजा भुगतान के बावजूद कब्जा नहीं हटाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला कर कब्जा खाली कराया गया। इसके कारण सड़क निर्माण कार्य को गति दी गई।
सड़क निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के लिए मुआवजा लेने के बाद भी लोग जमीन से कब्जा खाली नहीं कर रहे हैं। बुधवार को तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने जेसीबी की मदद से डूभा निवासी पांच लोगों का कब्जा हटाया।
विज्ञापन

एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा के निर्देश के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम में शामिल वेदप्रकाश उपाध्याय, बृजेश कुमार,भृगुनाथ गुप्ता,अशोक वर्मा आदि मौके पर पहुंचे।राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के डूभा गांव में अधिग्रहण की जद में आने वाले पांच लोगों के कब्जे को बुलडोजर की मदद से खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें