फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धनतेरस से छठ तक अलर्ट रहेगा प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों पर सुरक्षा से लेकर सफाई तक रहेगी प्रशासन की नजर
विज्ञापन


पडरौना। धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम संजय चौहान ने अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई, बिजली, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने को कहा। उन्होंने त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और सतर्क निगरानी के निर्देश दिए। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएमओ को सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की उपलब्धता, जरूरी दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं से लैस एंबुलेंस तैनात रखने को कहा, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सके।
विद्युत निगम के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने विशेष रूप से नीचे लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने और बिजली के खंभों का निरीक्षण करने को कहा, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।
मूर्ति विसर्जन को लेकर आयोजकों से पहले ही समन्वय स्थापित करने और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। मूर्तियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के साथ जुलूस और विसर्जन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

छठ पूजा को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ और नगरीय क्षेत्रों में निकायों के अधिशासी अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। घाटों की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग कराने को कहा गया। घाटों पर गोताखोरों, जरूरत के अनुसार नावों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसपी केशव कुमार, एडीएम पवन कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, सदर एसडीएम विवेक कुमार मिश्र, आकांक्षा मिश्रा, सीओ राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें