फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआईआर से जुड़ी शिकायतों के लिए प्रशासन ने कॉल सेंटर शुरू किया

Sat, 08 Nov 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय में कॉल सेंटर की स्थापना हुआ। इसका उद्धाटन डीएम ने किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कॉल सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए कहा कि कॉल सेंटर का उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर संबंधी समुचित जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा शिकायतें और सुझावों का पंजीकरण कर उसका समय से निस्तारण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है, जो निर्धारित समय पर नागरिकों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारी तक प्रेषित करेंगे। उन्होंने लोगों से काल सेंटर के नंबर 05564-1950, 05564-297091 पर निर्वाचन संबंधित समस्याओं के निस्तारण की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें