पिपरा कनक। पिपरा कनक-बसडीला मार्ग स्थित धुसवा गांव के पास एक साइकिल सवार तेज गति से जा रहे टैक्कर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक के बोदा टोला गांव निवासी 55 वर्षीय अमरुदीन शुक्रवार की शाम 5:30 बजे पिपरा कनक चौराहे से बाजार कर घर वापस लौट रहे थे। वे अभी धुसवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि बसडीला की तरफ से आ रहे टैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।