फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन ने निजी अस्पताल पर जड़ा ताला

Thu, 25 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला में हॉस्पिटल को सील करातीं कप्तानगंज तहसीलदार एकता त्रिपाठी। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे में सीएचसी के सामने अवैध तरीके से संचालित हो रहे सावित्री हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार की शाम को नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी की मौजूदगी में सील कर दिया। हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करीब आठ माह पूर्व खत्म हो गया था। इसके बाद से नवीनीकरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन

अवैध तरीके से संचालित निजी हॉस्पिटल पर रोक नहीं लग पा रहा है। कप्तानगंज के नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रामकोला कस्बे में सावित्री हॉस्पिटल पर पहुंची। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि आठ माह पहले ही हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया था। इसके बाद नायब तहसीलदार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया।
नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चल रहे अवैध हॉस्पिटलों की जांच के दौरान रामकोला में न्यू सावित्री हॉस्पिटल की जांच किया गया तो कोई कागजात नहीं मिला,इस पर कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रजनीश कुमार श्रीवास्तव स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें