फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है आरोपी

Fri, 30 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के महुअवा कारखाना निवासी नरसिंह चौधरी के तीन बेटों और दो बेटियों में 21 वर्षीय संजीत चौथे नंबर का है। गरीब परिवार का संजीत बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। गांव वालों की मानें तो एनसीसी कैडेट संजीत सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहता है तथा गांव के लोगों से कम मतलब रखता है। गांव के युवकों से उसकी कम ही बात होती थी।
विज्ञापन

वह जब भी दिखता किसी न किसी बुजुर्ग के साथ दिखता था तथा सोशल मीडिया के मैसेंजर पर अक्सर बुजुर्गों से बात किया करता था जो चर्चा का विषय था। करीब आठ माह पूर्व वह कसया थानाक्षेत्र स्थित एक गांव के बुजुर्ग के संपर्क में था।फरवरी माह में उस बुजुर्ग के बैंक अकाउंट से उसके बैंक अकाउंट में देर रात को आठ में करीब पांच लाख रुपये ट्रांसफर का मामला चर्चा का विषय बन गया था।
जिसमें कसया से लगायत महुअवा कारखाना तक चर्चा का विषय बना हुआ था। इधर छह माह से संजीत अपना नया नाम राहुल बताकर रामचंद्र गुप्ता के संपर्क में आया था। घटना के दिन भी दोनों कसया में एक साथ देखे गए थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना का उद्देश्य और आरोपी तक पहुंचने की पुलिस कोशिश कर रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा
विज्ञापन

गांव वालों ने शुरू किया तलाशी अभियान
देर रात कसया पुलिस द्वारा संजीत के पिता नरसिंह चौधरी, पत्नी शोभा देवी, भाई राजन एवं बहन प्रीति के हिरासत में लिए जाने के बाद संजीत की करतूत से नाराज गांव के प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, सोनू मद्धेशिया, सिकंदर यादव, अनिल सिंह, श्रीराम गुप्ता आदि ने स्वयं ही बाइक से उसके रिश्तेदार एवं अन्य परिचितों के यहां तलाशने लगे। कुछ फोन से ही लोगों से उसके लोकेशन को जानने की कोशिश करने लगे। दरअसल लोगों में पुलिस द्वारा उसके घर वालों को उठाए जाने को लेकर बेहद दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें