फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजस्व टीम पर पथराव के आरोपी घर छोड़ भागे, तलाश में पुलिस

Tue, 24 Jun 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही गांव के धनहा टोला में पानी टंकी का निर्माण कराने पहुंचे तहसीलदार और राजस्कर्मियों पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पथराव के डर से सोमवार को भी मजदूर काम पर नहीं गए, इसके चलते निर्माण कार्य बंद रहा। दबिश देने पहुंची पुलिस घर में ताला बंद होने के कारण बैरंग लौट आई। विवादित जगह पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बाद जल जीवन मिशन की तरफ से धनहा गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

बगल के जयकिशुन, चंद्रदेव और रामेश्वर प्रस्तावित जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। जल जीवन मिशन के कर्मचारी एसडीएम खड्डा के वहां पहुंचे और कार्य को शुरू करवाने की मांग किए। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार खड्डा महेश कुमार मौके पर पहुंचे और कार्य को शुरू करवाने का निर्देश दिए। कार्य शुरू होते ही एक परिवार के लोग छत से ईंट पत्थर चलाने लगे।
ईंट चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और तहसीलदार को मौके से भागना पड़ा। तहसीलदार की सूचना पर पुलिस आई और विवाद को शांत करा दिया, लेकिन पथराव करने वाले आरोपियों को हिरासत में नहीं ली। देर शाम को ग्राम प्रधान बलवंत मल्ल और जल जीवन मिशन के ठेकेदार आदर्श कुमार की तहरीर पर जय किशुन, चंद्रदेव, रामेश्वर और उनके घर की तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। देर रात को पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दिया, पता चला कि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, इसके बाद पुलिस लौट गई। ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर विवाद के डर से काम पर जाने से मना कर दिए।
विज्ञापन

इसके चलते सोमवार को निर्माण कार्य बंद रहा। एक वर्ष पूर्व हुए विवाद के बाद जिम्मेदार सबक नहीं ले सके और दोबारा अफसरों पर पथराव की घटना हो गई। घटना के दौरान पहुंची पुलिस अगर आरोपियों को हिरासत में ले ली होती तो गिरफ्तारी के लिए इतना परेशान नहीं होना पड़ता। गांव वालों का कहना है कि सामान्य मारपीट की शिकायत पर पुलिस दोनों पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दे रही है, लेकिन तहसीलदार और राजस्कर्मियों पर पथराव करने वालों के साथ इतनी लापरवाहीपूर्ण व्यवहार क्यों अपना रही है। पडरौना के प्रभारी सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। निर्माण कार्य ठेकेदार को कराना चाहिए। अवरोध आने पर पुलिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें