फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी ने भी दर्ज कराया केस

Wed, 06 Aug 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 17 के रहने वाले एक व्यक्ति ने 80 से अधिक लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में महराजगंज जिले के दो लोगों पर स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति ने हाटा में मुकदमा दर्ज कराया है उसका भी नाम महराजगंज में पीड़ितों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बतौर आरोपी दर्ज है। हाटा कोतवाली में नगर पालिका के थरूआडीह मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार सिंह ने न्यायालय के आदेश पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र हरखी गांव के निपनियां टोले का रहने वाला शिवेंद्र सिंह अक्सर हमारे मोहल्ले में पूरे लाव-लश्कर के साथ आता रहता था। वह अपने आप को महराजगंज में श्रम विभाग का अधिकारी बताते हुए गांव के बेरोजगार लोगों का डाटा तैयार करता था। कुछ दिनों बाद उसने बताया कि उसका ट्रांसफर सचिवालय में हो गया है। फिर उसने बताया कि सरकार की देखरेख में 80 युवकों को विदेश में बन रही फैक्टरी में काम करने के लिए भेजना है।
विज्ञापन

शिवेंद्र ने बताया कि इसके लिए प्रति व्यक्ति एक-एक लाख रुपये लगने की बात कही। जिस पर कई युवक तैयार हो गए। शिवेंद्र ने उन सभी का पासपोर्ट और अन्य कागजात जमा कर लिया और उन लोगों ने रुपये अपने और अपने पिता उदयभान सिंह के खाते में भेजने की बात कही। इसी के साथ उसने कहा कि अगर हमसे बात नहीं हो पाएगी तो रुपये मनोज सिंह के पास जमा कर दें। इसी वजह से यहां के रहने वाले युवकों ने हमारे पास 66 लाख रुपयेे जमा कर दिए।
जिसे बाद में शिवेंद्र के कहने पर उसकी पत्नी के खाते में कुछ रुपये भेज दिए और शेष रुपये नकद शिवेंद्र सिंह को दे दिया। जिसके बाद शिवेंद्र ने वीजा और एयर टिकट लोगों को दे दिया, जो फर्जी निकला और लोगों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। इस घटना के बाद पीड़ित युवकों ने महराजगंज जिले में शिवेंद्र सिंह और अन्य के साथ मनोज सिंह को भी आरोपी बनाया है। जिसके बाद इधर मनोज सिंह ने न्यायालय के आदेश पर हाटा कोतवाली में शिवेंद्र सिंह और उसके पिता उदयभान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मामले की विवेचना कर रहे कस्बा चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि जिस मामले में यहां न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें