मिठाई की दुकान से नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के तीन प्रमुख बाजारों का खाद्य विभाग की तरफ से जांच हुई। मंगलवार की शाम को सहायक आयुक्त खाद्य प्रदीप राय की अगुवाई में खिरकिया, पड़री और भैरोगंज में मिठाई की दुकानों की जांच हुई। तीनों बाजारों में पांच मिठाई के दुकानों पर नमूना जांच के लिया गया। जांच के डर से कई मिठाई और होटल की दुकान वालों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। सहायक आयुक्त खाद्य प्रदीप राय, इंस्पेक्टर रजनी मौर्य सबसे पहले खिरकिया पहुंचे, यहां दुकानों का नमूना लिया गया। इसके बाद पड़री पिपरपाती और भैरोगंज बाजार में भी टीम पहुंची। तीनों बाजारों के पांच मिठाई के दुकानों से छेना, पेड़ा, लड्डू, खोवा मिठाइयों का नमूना लिया गया। जांच के दौरान मिठाई की दुकानदारों में हड़कंप मची रही।