फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नए शैक्षिक सत्र का हुआ आगाज, निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 का बुधवार को आगाज हुआ। इसके तहत स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इसमें बीएसए अमित सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद के साथ आसपास के विद्यालयों के बच्चों ने तख्ती लेकर जनमानस को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व बीएसए अमित सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय में दाखिला करना है।
जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के परिसर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। खलीलाबाद के कंपोजिट विद्यालय पर बच्चों का स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। बीएसए ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि इतने वर्षों में भी हम अपनी साक्षरता दर को शत प्रतिशत नहीं कर पाए। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम इस वर्ष शासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत साक्षरता दर को प्राप्त करें।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि निपुण विद्यालय एवं नामांकन में अपना व्यक्तिगत समय एवं सहयोग दें, जिससे जनपद में शत प्रतिशत नामांकन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को कॉन्वेंट की टक्कर देने योग्य बनना चाहिए, जिससे कि हम समाज के सबसे निचले तपके तक को भी उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन इंद्रेश पांडेय ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें