फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थावे रूट पर दिल्ली के लिए मिली पहली स्थायी ट्रेन

Tue, 30 Sep 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद विजय कुमार दुबे। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग के आमान परिवर्तन होने के बाद सोमवार को पहली बार क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की स्थाई ट्रेन मिली। छपरा स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली तक इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन होगा। इसका ठहराव तमकुहीरोड, पडरौना और कप्तानगंज में होगा। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना हो जाएगी। इस रेल मार्ग पर इसके पहले संचालित लंबी दूरी की ट्रेन स्पेशल हुआ करती थीं। पहली बार स्थाई रूप से लंंबी दूरी की ट्रेन मिलने से क्षेत्र के लोगों ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही चालक और गार्ड को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छपरा से आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच चलने वाली 05133/05134 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार को छपरा स्टेशन से शुरू हुआ। सोमवार को सुबह 11:19 बजे छपरा से चल कर दोपहर 1:05 बजे तमकुहीरोड पहुंची। वहां से चलकर दोपहर 1:38 बजे पडरौना स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों के चेहरे खिल गए।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर वैसे तो गोमती नगर एक्सप्रेस व पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर सहित छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन होता है। इसके अलावा इस रूट पर छपरा-अमृतसर, लालकुआं-कोलकाता, छपरा-आनंद विहार, छपरा- उधमपुर, साबरमती-थावे आदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन ट्रेनों का संचालन एक निश्चित अवधि के बाद बंद हो जाएगा। बड़ी लाइन में परिवर्तित हुए एक दशक से अधिक का समय बीतने के बाद इस रूट पर दिल्ली के लिए अब तक कोई स्थायी ट्रेन नहीं मिली थी। जब कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रेल मार्ग पर दिल्ली के लिए स्थायी ट्रेन की सौगात देने की घोषणा की तो लोगों के चेहरे खिल गए। सप्ताह में स्थायी रूप से दो दिन छपरा से आनंद विहार टर्मिनल और दो दिन आनंद विहार टर्मिनल से छपरा तक अमृत भारत एकस्प्रेस ट्रेन को चलाने की मंजूरी से सभी प्रसन्न हैं। इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा से और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल किया जाएगा। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार फूलमाला से सजी यह ट्रेन दिन में 1:05 बजे तमकुहीरोड पहुंची। वहां पहले से ट्रेन का इंतजार कर रहे क्षेत्रीय विधायक डाॅ. असीम कुमार, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, स्टेशन अधीक्षक उमेश पांडेय, जेके सिंह, रमेश ब्याहुत, संजय राय, धीरेंद्र उर्फ राजू राय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन का स्वागत कर चालक दल को फूलमाला पहना कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से जारी घोषणा के अनुसार यह ट्रेन सोमवार को छपरा से 11 बजे चल कर 11:55 बजे सिवान, 12:30 बजे थावे, 1:05 बजे तमकुहीरोड, 1:45 बजे पडरौना, 2:18 बजे कप्तानगंज, 3:20 बजे गोरखपुर, 4:05 बजे खलीलाबाद फिर इसके बाद बस्ती, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलकर दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 8 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित परिचालन तिथि की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें