पिपराघाट। थाना सेवरही क्षेत्र के ग्रामसभा जगदीशपुर में रविवार की रात करीब 10:30 पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी सेवरही भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गांव के दिलीप कुशवाहा, गुजेशर कुशवाहा और जितेंद्र व बिरेंद्र के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट होने लगी। इसमें रामनरेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, गुजेशर कुशवाहा घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटे आईं। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पिपरघाट चौकी प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है।