फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदारों पर कार्रवाई के लिए पूर्व विधायक ने धरना दिया

Mon, 13 Jun 2016 11:39 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद एसपी को ज्ञापन देते पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कई थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एसपी कार्यालय गेट पर लोगों ने धरना दिया। करीब तीन घंटे तक चले आंदोलन के बाद एसपी वहां पहुंचे और ज्ञापन लेकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन


पडरौना के पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ल की अगुवाई में धरना दे रहे लोगों का आरोप था कि कसया, कुबेरस्थान, कप्तानगंज, नेबुआ नौरंगिया, पडरौना कोतवाली और महिला पुलिस शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि कई मामलों में पुलिस पीड़ित पक्ष का ही उत्पीड़न कर रही है। आंदोलन कर रहे इन लोगों की मांग थी कि कठकुइयां चीनी मिल परिसर से चोरी गई मूर्ति जल्दी बरामद की जाए, प्राइवेट स्कूल संचालकों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए, पिछले वर्ष जटहां बाजार थाने में निर्दोष लोगाें पर दर्ज किया गया मुकदमा वापस लिया जाए, नेबुआ नौरंगिया के बिरइच गांव से चोरी गई मूर्ति बरामद की जाए, कसया, कुबेरस्थान और महिला थाने की एसओ का ट्रांसफर किया जाए तथा कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरपुर बरवां क्षेत्र में एक सिपाही के शह पर चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे तक चला आंदोलन एसपी दीपक कुमार भट्ट के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इस दौरान मारकंडेय राय, जितेंद्र मिश्र, दीपक पांडेय, मुन्ना राय, बलिंद्र राय, प्रद्युमभन राय, गुड्डू राय, रामप्रताप दूबे, महंथ दूबे, रंजीत दूबे, परमेश्वर मिश्र, बनवारी कुशवाहा, नगेंद्र कुशवाहा, मुखलाल यादव, राजकिशोर पटेल, राजेंद्र, शिवनाथ, जवाहिर, संतोष राय, कन्हैया पाठक, सुभाष पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें