फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध धातु शोभायात्रा की तैयारी के लिए कुशीनगर के थाई मंदिर पहुंचे थाईलैंड के राजदूत

Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया (कुशीनगर)
विज्ञापन
कुशीनगर थाई मंदिर में अधिकारियों से जानकारी लेते थाईलैंड के राजदूत एचईचू टीन टोर्न। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
थाई मंदिर की ओर से प्रत्येक वर्ष फरवरी में निकाली जाने वाली पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा में इस बार थाईलैंड की राजकुमारी मुख्य मेहमान होंगी। तैयारी के लिए कवायद शुरू हो गई है। पवित्र धातु शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए थाई मोनेस्ट्री ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर में थाईलैंड के राजदूत एचईचू टीन टोर्न कुशीनगर थाई मंदिर पहुंचे। मंदिर में पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ आनर दी। उनके साथ पत्नी एमएल पियावान गोंगसाकडी, सेकेंड सेक्रटरी रायल थाई एंबेसी रेकहेनी कोर्न वांगसुकुल व कांसुल, रायल थाई कांसुलेट जनरल (बांबे) क्रितिया चिटननोंनडा हैं। यहां उनका तीन दिवसीय दौरा है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह व एसपी विनोद मिश्र समेत उच्चाधिकारियों के साथ आयोजन को लेकर बातचीत होगी। बातचीत के बाद पुरातत्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर बुद्ध धातु शोभायात्रा के आयोजन को लेकर वार्ता करेंगे। फिर दो प्रमुख दर्शनीय व पूजनीय स्थल महापरिनिर्वाण मंदिर व रामाभार स्तूप स्थल का भ्रमण कर विशेष जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


धातु शोभायात्रा में इन दोनों स्थलों का अपना अलग महत्व होता है, जहां थाईलैंड समेत बौद्ध भिक्षुओं, अनुयायियों, उपासक, उपासिकाओं के अलावा स्थनीय लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। राजदूत बुधवार को महायोगी एयरपोर्ट गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम हाटा/लाइजनिंग अफसर प्रमोद तिवारी, लेखपाल प्रदीप गुप्ता, अंबिकेश तिवारी, विवेक गोंड, चौकी इंचार्ज कुशीनगर निरंजन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें