फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे व्यक्ति के दरवाजे पर मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे व्यक्ति के दरवाजे पर मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बांसगांव खैरवा का मामला, शरीर पर चोट के निशान
अलसुबह हत्या की खबर से मच गई सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव खैरवा में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से करीब 300 मीटर दूर एक व्यक्ति के दरवाजे पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ मौके का निरीक्षण किया। अलसुबह हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

बांसगांव खैरवा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभु भारती के पिता काशी (50) रविवार की रात में भोजन कर अपनी झोपड़ी में सोने चले गए। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे घर से करीब 300 मीटर दूरी पर गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर काशी का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर विलाप करते परिजनों समेत गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। काशी के चेहरे पर चोट के निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना विशुनपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ आलोक कुमार सोनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि काशी की हत्या की गई है। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एसपी से वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। इस संबंध में एसओ आलोक कुमार सोनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण का पता चल सकेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें