फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो जुलाई से छह केंद्रों पर होगी टीईटी, शामिल होंगे 12,644 अभ्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में दो से चार जुलाई तक होने वाली यूपी टीईटी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। छह केंद्रों पर दो पालियों में 12,640 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमैट्रिक सत्यापन, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी लापरवाही न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख मागों और चौराहों पर दिशा-सूचक बोर्ड और होर्डिंग लगाए जाएंगे, जिससे बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी का स्वास्थ्य खराब होता है तो तत्काल इलाज के लिए सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर आए प्रत्येक अभ्यर्थियों का सत्यापन बायोमेट्रिक के जरिए किया जाएगा। परीक्षा संपन्न कराने के लिए नामित प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्रवण कुमार गुप्ता, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें