मथौली। कस्बा के वार्ड संख्या-11, सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित प्रसिद्ध माता चेड़ा देवी मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। नगर पंचायत की ओर से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से मंदिर के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण और मंदिर के जर्जर हिस्सों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
नगर पंचायत की बैठक में वार्ड के सभासद रविंद्र सैनी ने मंदिर के विकास के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू कराया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह एवं सभासद रविंद्र सैनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मांग और सभासद के प्रस्ताव पर यह कार्य कराया जा रहा है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंदिर परिसर सुरक्षित रह सके।