फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस एकड़ गेहूं की फसल जली

Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गेहूं की फसल जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में रविवार की दोपहर में आग लगने से लगभग 10 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। इस घटना में दो गायों की भी जलने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग बुझाई। घटना के एक घंटे बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

दोपहर में सुबाष गुप्ता के चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान और झोपड़ी में रखे सारा समान जल गया। यहां रखा एक रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। इससे उड़ी चिंगारी से बगल के गेहूं के खेतों में भी आग लग गई। इस घटना में राजेंद्र गुप्ता की झोपड़ी के अलावा राम ईश्वर यादव, भूषन यादव, इब्राहिम, संतोष गुप्ता, दिनेश, वीरू, मोंछू, केदार, किशोर, क्यूम अंसारी आदि लोगों की फसल जली है। करीब एक घंटे बाद अग्नि शमन दल मौके पर पहुंचा, तब तक लोगों ने अपने संसाधन से आग बुझा दिया था। 
झोपड़ी में रखा नकदी व सामान जला        
अमर उजाला ब्यूरो       
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव लवकुश पूरब पट्टी में शनिवार की देर रात बैजनाथ राव की झोपड़ी में आग लगने से नकदी समेत हजारों रुपये के सामान जल गए। गांव के लोगों की सक्रियता से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। रविवार की सुबह लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट भेजकर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें