फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुुकान में की तोड़फोड़, तीन घंटे जाम रखा सड़क

Sat, 08 Apr 2017 11:49 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
शराब की दुुकान में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के कसया रोड पर आमने-सामने खुली देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को हटाने के लिए महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। शराब की दुकानों में तोड़ फोड़ की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक जाम और धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम पहुंचे। उन्होंने तीन दिन के अंदर इसका समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।     
विज्ञापन

रामकोला कस्बे में कसया रोड पर देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें आमने-सामने खोल दी गई हैं। आबादी के बीच खुली इन दुकानों का विरोध करने पर भी जब पुलिस और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। शनिवार को काफी संख्या में महिलाओं और कस्बेवासी इन दुकानों के सामने एकत्र हो गए। कुछ युवकों ने देसी शराब की दुकान में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। उसके बाद दुकानों के सामने रामकोला-कसया मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन करने लगे। यह लोग दोनों दुकानें बंद करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर रामकोला थाने के एसओ विनय पाठक पहुंचे। उन्होंने शराब की दोनों दुकानों को एक सप्ताह के अंदर हटवाने का आश्वासन दिया, लेकिन विरोध कर रहे लोग नहीं माने। करीब तीन घंटे तक कस्बेवासियों ने सड़क जाम किए रखा। बाद में एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार पहुंचे। उन्होंने तीन दिन के अंदर इस मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और जाम समाप्त किया।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें