फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तापमान में होगी बढ़ोतरी, पर बनी रहेगी ठंड

Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में रविवार से मौसम में हुआ सुधार मंगलवार तक बना रहा। सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई हल्की धूप दिन चढ़ने के साथ तेज होती गई, लेकिन पूरे दिन चली ठंडी पछुआ हवा से ठंड कम नहीं हुई। सूरज ढलते ही शाम को गलन भरी ठंड शुरू हो गई, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन अभी ठंड से निजात नहीं मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम भारत मौसम विभाग की तरफ से जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार आने वाले पांच दिनों के बीच मौसम का अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।
सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 98 से 99 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 60 से 61 प्रतिशत रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 3 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से जिले में अभी गलन भरी ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

करीब 15 दिन तक पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद बीते रविवार से सुबह समय से धूप निकना शुरू हो गया। रविवार की तरह सोमवार और मंगलवार को भी सूरज समय से दिखाई देने के साथ दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिस देज दिखी। लेकिन करीब चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी पछुआ हवा ने धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत कम मिली। सुबह और शाम को गलन भरी ठंड बनी रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें