फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 39 डिग्री पर पहुंचा पारा, एक हफ्ते राहत के आसार नहीं

Mon, 12 May 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तेज धूप और भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मौसम काफी गर्म रहा। सुबह से ही चटक धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। 11 बजे ही तापमान 35 डिग्री तक जा पहुंचा। पिछले दिनों मौसम में परिवर्तन के बाद रविवार को भीषण गर्मी से लोगों को बहुत परेशान किया।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन दिनों में गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप खिलनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही धूप के तेवर तल्ख हो गए।
धूप के संपर्क में आने वाले लोगों को शरीर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर तक पारा 39 डिग्री को पार कर गया। ऐसे में कुछ दूर चलते ही लोगों का हलक सूखने लगा। प्यास बुझाने के लिए लोगों ने शिकंजी, फलों, गन्ने के जूस, समेत अन्य पेय पदार्थों का सहारा लिया। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तेज गर्मी से तापमान में वृद्धि हुई। लोगों को शनिवार रात से ही गर्मी का अहसास हो रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अभी करीब एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम का तापमान 40 के पार तक पहुंचेगा। ऐसे में धूप में निकलने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें