फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसील फीडर का पैनल फुंका, दिनभर बंद रही बिजली आपूर्ति

Mon, 08 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील फीडर का पैनल ब्लास्ट होने से रविवार को कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच करीब तीन हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के कर्मचारी दिनभर फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगरवासियों के अनुसार, करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। जानकारी लेने पर बताया गया कि तहसील फीडर में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए।
गर्मी से परेशान लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। वहीं, दुकानदारों को भी पूरे दिन वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे काम चलाना पड़ा। जनरेटरों के शोर से लोगों को अतिरिक्त परेशानी हुई। लंबे समय तक बिजली न आने के कारण घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और खराबी दूर करने के कार्य में जुट गए। दिनभर मरम्मत कार्य चलता रहा। बीच-बीच में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन तकनीकी समस्या गंभीर होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने बताया कि तहसील फीडर के पैनल में ब्लास्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कर्मचारियों द्वारा खराबी को दूर करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।
लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान : पडरौना। शहर में बिजली की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कब बिजली गुल होगा, इसका कोई समय निर्धारित नही है। जब बिजली आपूर्ति शुरू हो रही है तब नई परेशानी लो वोल्टेज की शुरू हो जा रही है। 140-160 वोल्ट की मिल रही बिजली से पंखे धीरे-धीरे चल रहे हैं। वहां कूलर और फ्रिज पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से जवाब दे रहे हैं। विजय मद्धेशिया, सुनील जायसवल, राजेश मद्धेशिया, राजन सिहं आदि ने बताया कि शहर में जगह-जगह पड़े जर्जर तारों और ओवरलोड की वजह से वोल्टेज ड्रॉप हो रहा है। जेई प्रदीप शर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने की वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें