फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में सोहदा पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छेछ़छाड़ करने वाले युवक से भिड़ गईं किशोरियां
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के सीवान में तीन किशोरियों से एक युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरियों और युवक के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन मौके पर जुटे लोग तमाशगीन बने रहे। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे खड्डा-भैसहा मार्ग पर तुर्कहा नाला के पास गन्ने के खेत में हनुमानगंज क्षेत्र के एक गांव की तीन किशोरियां पशुओं के लिए घास काटने गई थीं। उसी बीच उनके गांव का एक युवक भी पहुंच गया। वह तीनों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह तीनों उसके पकड़ से निकल सड़क की तरफ बढ़ीं, तभी युवक ने एक को पकड़ लिया और घसीटकर गन्ने के खेत की तरफ ले जाने लगा। किसी तरह सड़क के पास पहुंचीं किशोरियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और शोर मचाने लगीं। सड़क पर आने-जाने वालों की नजर पड़ी तो भीड़ जमा हो गई। आरोपी भागना चाहा तो किशोरियों ने उसकी साइकिल तथा उसे पकड़ कर आधे घंटे तक धक्का-मुक्की करती रहीं। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसआई राजेश कुमार व जीत बहादुर यादव पहुंच गए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। किशोरियों ने पुलिस को आपबीती बताई। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें