फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत में वज्रपात से सब्जी तोड़ रहे किशोर की मौत, महिला झुलसी

Fri, 10 Jul 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुदही/हाटा(कुशीनगर)। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से सब्जी तोड़ रहे किशोर की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। विशुनपुरा क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव में बृहस्पतिवार की शाम खेत में सब्जी तोड़ रहा किशोर बिजली गिरने से झुलस गया।
परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

ठाढ़ीभार के लालबाबू कुशवाहा खेती करते हैं। उनका इकलौता पुत्र 14 वर्षीय राहुल कुशवाहा शाम करीब चार बजे अपने खेत में सब्जी तोड़ रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश के बीच गरज चमक के साथ बिजली गिर गई और वह झुलस गया। परिजन व गांव वाले वहां पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने राहुल कुशवाहा मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर आई पुलिस ने सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कागजी औपचारिकताएं पूरी कर परिजन शव लेकर घर चले गए। किशोर की असमय मौत से गांव में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि राहुल कक्षा पांच का छात्र था। राहुल कुशवाहा की मौत से लालबाबू कुशवाहा की बुढ़ापे की लाठी टूट गई।
विज्ञापन

हाटा के वार्ड नंबर आठ कालिकाराव नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर में बिजली गिरने से दरवाजे के सामने बैठी रंजिता देवी (35) गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने महिला को सीएचसी हाटा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें