फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम के आगमन को लेकर भाजपा ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Fri, 10 Jul 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सीएम की रैली में चलने के लिए बैठक करते सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। सीएम योगी आदित्यनाथ के 11 जुलाई को टेकुआटार में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और विधायक पीएन पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद राम-जानकी मठ स्थित विधायक कैंप कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा की रूपरेखा तय की और जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया, जबकि विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में मंडल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय, जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें